कोलकाता, सात अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि राजभवन भविष्य में ओलंपिक पदक जीतने की क्षमता रखने वाले स्कूली बच्चों की पहचान करके वित्तीय सहित अन्य सभी सुविधाएं और सहायता प्रदान करेगा।
राजभवन शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए एक वार्षिक साइकिल रैली भी आयोजित करना शुरू करेगा
उन्होंने कहा, ‘‘हम (राजभवन) पश्चिम बंगाल के स्कूलों से ओलंपिक जीतने की क्षमता रखने वालों की पहचान करेंगे। जिनकी पहचान की जाएगी उन्हें ‘जन राजभवन’ से वित्तीय सहायता सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।’’
बोस ने कहा कि राजभवन परिसर में बने ‘गोल्फ कोर्स’ को जनता के लिए खोला जाएगा।
भाषा अर्पणा देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
