scorecardresearch
Sunday, 22 November, 2026
होमदेशविधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा : अखिलेश यादव

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा : अखिलेश यादव

Text Size:

वाराणसी (उप्र), तीन नवंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि वह 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यहां पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, तो यादव ने अपने चिरपरिचित मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। इसलिए वही करेंगे जो हमारे लिए शुभ है।’’

उन्होंने कहा कि 2012 में भी वह लोकसभा सदस्य रहते हुए सीधे मुख्यमंत्री बने थे और इस बार भी लोकसभा सदस्य रहते हुए ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि वाराणसी में समाजवादी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने पत्रकार से कहा , ‘‘तुम सीट बताओ।’’

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments