scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशउत्तर-पश्चिम दिल्ली में घरेलू विवाद में पति ने चाकू से वार कर पत्नी को घायल किया

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में घरेलू विवाद में पति ने चाकू से वार कर पत्नी को घायल किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में घरेलू विवाद के दौरान 42 वर्षीय महिला को उसके पति ने कथित तौर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना त्रि नगर इलाके में हुई, जहां आरोपी ने घर में कथित तौर पर बहस के बाद अपनी पत्नी पर रसोई के चाकू से हमला किया।

पुलिस के अनुसार, केशवपुरम थाने में घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। वहां घायल महिला प्रतिभा वंदना (42) और उसका पति संजीव कुमार (42) मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीखी बहस के दौरान उसकी ठोड़ी और गर्दन पर चाकू से वार किया, जिससे वह जख्मी हो गई।

पुलिस ने बताया कि उसे तत्काल दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि केशवपुरम थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments