नासिक, तीन अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक की एक पारिवारिक अदालत ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की नासिक इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले में आरोपी निदा खान को उनके पति द्वारा दायर तलाक याचिका के बाद समन जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार, निदा के पति द्वारा विवाह समाप्त करने के अनुरोध को लेकर तलाक याचिका दायर किए जाने के बाद 22 अगस्त को समन जारी किया गया।
अदालत ने खान या उनके वकील को 16 अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होने का आदेश दिया।
टीसीएस मामले में गिरफ्तार खान को बाद में जमानत दे दी गई।
टीसीएस में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक दो आरोपपत्र दाखिल किए हैं।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.