गुवाहाटी, 24 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि हूलॉक गिब्बन भारत में पाई जाने वाली बंदर की एकमात्र मूल प्रजाति है, लिहाजा यह राज्य की प्राकृतिक विरासत में खास जगह रखती है।
शर्मा ने कहा कि इन जानवरों का भविष्य इन्हें बचाने के लिए किए जाने वाले सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करता है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विश्व गिब्बन दिवस पर मुझे असम की प्राकृतिक विरासत में हूलॉक गिब्बन की खास जगह की याद आती है।”
शर्मा ने कहा, ‘‘भारत में पाई जाने वाली बंदर की एकमात्र मूल प्रजाति के रूप में इसका भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम सभी मिलकर इसकी रक्षा के लिए कितने प्रयास करते हैं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि होलोंगापार में गिब्बन को रेलवे ट्रैक सुरक्षित रूप से पार करने में मदद के लिए बनाए गए ‘कैनोपी ब्रिज’ का इस्तेमाल करते देखना एक सुखद पल था।
शर्मा ने कहा, ‘‘विज्ञान पर आधारित ऐसे उपायों के साथ-साथ, इन शांत स्वभाव वाले वानरों के साथ हमारे लोगों का जुड़ाव भी उतना ही खास है। इंसानों और वन्यजीवों के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में उठाया गया हर छोटा कदम हमें ऐसे भविष्य के करीब ले जाता है, जहां असम के लोग और वन्यजीव साथ मिलकर फल-फूल सकें।’’
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.