scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशहिमंत ने असम में मतदान से एक दिन पहले देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

हिमंत ने असम में मतदान से एक दिन पहले देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

Text Size:

देवघर(झारखंड), आठ अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान से एक दिन पहले बुधवार को झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

शर्मा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे और ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना करने के लिए सीधे गर्भगृह में गए।

मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, उन्हें बेल पत्र, गंगा जल अर्पित करने में सहायता की। अनुष्ठान के बाद, मंदिर समिति ने शर्मा को बाबा बैद्यनाथ का एक प्रतीक शिल्प भेंट किया।

शर्मा ने मंदिर की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात नहीं की।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम पांच बजे संपन्न होगा। मतगणना चार मई को होगी।

भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

बैद्यनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments