scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशहिमंत ने असम को लूटा, जनता बदलाव के लिए वोट करे : राहुल

हिमंत ने असम को लूटा, जनता बदलाव के लिए वोट करे : राहुल

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि वे बदलाव के लिए वोट करें।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने राज्य को लूटा है, जिसके बारे में सभी लोग जानते हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘असम के हर परिवार से अपील है, भ्रष्टाचार में एक भी और दिन नहीं गुज़ारना। हिमंत ने असम को लूटा है, यह असम जानता है, देश जानता है। कल बदलाव का दिन है। कांग्रेस गठबंधन को वोट दें।’

उन्होंने वीडियो में कांग्रेस के चुनावी वादों का उल्लेख किया, जिसमें दिवंगत गायक जुबिन गर्ग और उनके परिवार को सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर न्याय दिलाने का वादा शामिल है।

भाषा हक माधव अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments