scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश: वाहन के खाई में गिरने से छह महिलाएं घायल

हिमाचल प्रदेश: वाहन के खाई में गिरने से छह महिलाएं घायल

Text Size:

हमीरपुर, छह जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बिझारी-धंगोटा सड़क पर एक ‘एसयूवी’ वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से छह महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह हादसा सोमवार की रात हुआ। घायलों में दो महिलाओं की स्थिति गंभीर है।

खबरों के मुताबिक, सोहारी के बलदेव सिंह का परिवार मथोल से घर लौट रहा था तभी उनकी गाड़ी भरथारी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

बरसर के उपाधीक्षक लालमन शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच से ऐस लगता है कि संभवत: सड़क पर चेतावनी चिह्न नहीं होने की वजह यह दुर्घटना हुई।

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments