शिमला, 24 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जापान में तोक्यो महानगर सरकार के मुख्यालय में तोक्यो के उप-गवर्नर मात्सुमोतो अकीको से मुलाकात की और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यहां बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक बैठक में हिमाचल प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई, जिसमें आपदा प्रबंधन, भूकंपरोधी बुनियादी ढांचे, स्मार्ट पार्किंग प्रणाली और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।
बयान के मुताबिक भारत लौटने से पहले सिंह ने इन प्रमुख क्षेत्रों में तोक्यो महानगर प्राधिकरण से सुझाव और संभावित सहयोग भी मांगा।
इसके मुताबिक सिंह ने राज्य के समग्र विकास के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों और वैश्विक सर्वोत्तम परंपराओं को अपनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता की दोहराई।
भाषा धीरज रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.