scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश पुलिस ने सात साल से फरार भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सात साल से फरार भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया

Text Size:

हमीरपुर, 19 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक दल ने सात साल से फरार एक भगोड़े अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने कहा कि राजकुमार को फरवरी 2016 में भगोड़ा घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि राजकुमार तब से फरार था और आखिरकार उसे हरियाणा के पिंजौर में प्रीतम कॉलोनी से पकड़ा गया।

राजकुमार पर कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाना और सबूत मिटाना शामिल है।

शर्मा ने कहा कि राजकुमार को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments