scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशहिमाचल: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नेपाली नागरिक को ठगने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

हिमाचल: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नेपाली नागरिक को ठगने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

शिमला, 28 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के भुंतर में एक नेपाली नागरिक से पुलिसकर्मी बनकर 5,000 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 34-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान कुल्लू के ढालपुर निवासी मोहित शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित दिले राम ने शुक्रवार को दर्ज करवाई अपनी शिकायत में कहा कि 26 मार्च को एक व्यक्ति ने उसे धोखा देकर उससे 5,000 रुपये ले लिये।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 319(2) (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) और 307 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments