scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशगुजरात के मछुआरों के लिए थोक डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी वापस ली गई: मंत्री वाघानी

गुजरात के मछुआरों के लिए थोक डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी वापस ली गई: मंत्री वाघानी

Text Size:

गांधीनगर, 21 मार्च (भाषा) गुजरात के मत्स्य पालन मंत्री जीतू वाघानी ने शनिवार को कहा कि मछुआरों को राहत देते हुए गुजरात में थोक डीजल की कीमतों में की गई हालिया बढ़ोतरी को वापस ले लिया गया है।

वाघानी ने कहा कि गुजरात सरकार ने केंद्र से मत्स्य पालन क्षेत्र को राहत देने के लिए ‘विशेष छूट’ पर विचार करने और मछुआरों की नावों में इस्तेमाल होने वाले डीजल की कीमत में 22.43 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि को वापस लेने का आग्रह किया था।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आग्रह किया है कि मछुआरों को खुदरा ग्राहकों के बराबर माना जाए।

मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में, केंद्र ने गुजरात के मछुआरों की इस उचित मांग को स्वीकार कर लिया है। केंद्र ने भारत पेट्रोलियम को मछुआरों की नावों में इस्तेमाल होने वाले डीजल की कीमत में 22.43 रुपये की बढ़ोतरी वापस लेने का निर्देश दिया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “इसलिए, राज्य के मछुआरों को अब पहले से तय रियायती दर पर डीजल मिलेगा।”

मामले के विवरण के अनुसार, गुजरात सरकार ने मछुआरों को रियायती दर पर डीजल उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत पेट्रोलियम के साथ एक समझौता किया था। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ने हाल ही में मछुआरों के लिए डीजल की कीमत में 22.43 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी थी।

भाषा राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments