scorecardresearch
Monday, 12 October, 2026
होमदेशदिल्ली में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंडा हुआ मौसम, आईएमडी ने ‘रेड’ अलर्ट जारी किया

दिल्ली में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंडा हुआ मौसम, आईएमडी ने ‘रेड’ अलर्ट जारी किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में सोमवार तड़के भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम बेहद ठंडा हो गया।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड’ अलर्ट जारी किया।

बारिश से राजधानी में मौसम ठंडा हो गया लेकिन कई इलाकों में जलभराव हो गया।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे तक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर 30 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने सुबह नौ बजे तक दिल्ली में गरज के साथ तूफान, बिजली कड़कने, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने और 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से अधिक भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है।

आर के पुरम, कर्तव्य पथ और मध्य, दक्षिण-पूर्वी तथा पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

भाषा शोभना गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments