scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशस्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने पटियाला में ‘नीट-पीजी’ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने पटियाला में ‘नीट-पीजी’ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया

Text Size:

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, पांच मार्च (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को पटियाला में ‘नीट-पीजी’ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिभावकों से बातचीत भी की।

मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि ऐसा पहली बार हुआ कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) परीक्षा केंद्र का दौरा किया।

मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, “पटियाला, पंजाब में नीट-पीजी परीक्षा केंद्र का दौरा किया और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान छात्रों के परिजनों से भी मुलाक़ात की। परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्था से वे संतुष्ट व प्रसन्न नजर आए। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना भी दी।”

मांडविया ने पटियाला में श्री काली देवी मंदिर मे पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के दर्शन भी किए।

एनबीईएमएस ने 277 शहरों में 902 परीक्षा केंद्रों पर 2,08,898 अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित नीट-पीजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर), 2023 का आयोजन किया था।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments