नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) बुधवार को अपराह्न दो बजे तक पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
अर्थ11 मोदी लीड निर्यात
‘आत्मनिर्भर भारत’ की तरफ बढ़ने में 400 अरब डॉलर का निर्यात अहम पड़ावः मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर का उत्पाद निर्यात लक्ष्य हासिल करने में भारत को मिली कामयाबी की तारीफ करते हुए बुधवार को कहा कि देश को ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में यह एक अहम पड़ाव है।
प्रादे9 तेलंगाना लीड आग
हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 प्रवासी श्रमिकों की मौत
हैदराबाद, हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में बुधवार को तड़के भीषण आग लगने से 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई।
दि25 केन्द्र लीड वायरस
कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां 31 मार्च से हटाई जाएंगी, मास्क लगाना रहेगा अनिवार्य
नयी दिल्ली, कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार कम होते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने करीब दो साल बाद, 31 मार्च से कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। हालांकि, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम लागू रहेंगे
दि5 मोदी शहीद दिवस
शहीद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
दि23 न्यायालय आश्रय गृह
बिहार सरकार को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश
दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को बिहार सरकार को निर्देश दिया कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन हमला मामले के सिलसिले में वह कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करे।
दि17 वायरस लीड मामले
देश में कोविड-19 के 1,778 नए मामले, 62 और लोगों की मौत
नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई है।
दि18 दिल्ली विस उप राज्यपाल
‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर मुक्त करने को लेकर उप राज्यपाल बैजल के अभिभाषण में व्यवधान डाला गया
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को कर मुक्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में उप राज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण में व्यवधान डाला।
दि27 दिल्ली केजरीवाल
भाजपा एमसीडी चुनाव समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो हम राजनीति छोड़ देंगे: केजरीवाल
नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों के ‘स्थगन’ को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भगवा पार्टी इन चुनावों को समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो आम आदमी पार्टी (आप) राजनीति छोड़ देगी।
संसद6 अखिलेश आजम लोस
लोकसभा अध्यक्ष ने अखिलेश और आजम के इस्तीफे स्वीकार किए
नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के सदन की सदस्यता से इस्तीफे स्वीकार कर लिए।
दि20 कांग्रेस शहीद दिवस
भेदभाव को मजबूत करने वाले नेता खुद को बता रहे भगत सिंह की विचारधारा का वारिस : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बुधवार को ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बंटवारे एवं भेदभाव पर आधारित व्यवस्था को मजबूत बनाने नेता आज खुद को भगत सिंह की विचारधारा का वारिस बताकर जनता को बरगला रहे हैं।
अर्थ10 लीड आयकर हीरो मोटोकॉर्प
आयकर विभाग ने हीरो मोटोकॉर्प के कई परिसरों पर छापे मारे
नयी दिल्ली, आयकर विभाग ने कर-वंचना के मामले में देश की अग्रणी दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प के कई परिसरों पर छापेमारी की है।
वि6 अमेरिका बाइडन नाटो सम्मेलन
यूरोप यात्रा के दौरान नाटो सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे बाइडन
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूरोप की अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के एक आपात सम्मेलन में भाग लेना, यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं को संबोधित करना और जी-7 नेताओं के साथ बैठक करना शामिल है। ब्रसेल्स और पोलैंड की यात्रा पर रवाना होने से पहले बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने यह जानकारी दी।
खेल3 खेल महिला वनडे रैंकिंग
मंधाना, भाटिया महिला वनडे रैंकिंग में आगे बढ़ीं, मिताली खिसकी
दुबई, भारत की स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला वनडे में खिलाड़ियों की नवीनतम विश्व रैंकिंग में क्रमश: 10वें और 39वें स्थान पर पहुंच गईं, लेकिन कप्तान मिताली राज आठवें स्थान पर खिसक गईं हैं।
खेल5 खेल आईपीएल दर्शक
आईपीएल में 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति
नयी दिल्ली, मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे।
भाषा
रवि कांत मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
