scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशहरियाणा : छात्रावास में फंदे से लटका मिला एनआईटी-कुरुक्षेत्र का छात्र

हरियाणा : छात्रावास में फंदे से लटका मिला एनआईटी-कुरुक्षेत्र का छात्र

Text Size:

कुरुक्षेत्र, नौ अप्रैल (भाषा) हरियाणा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी)-कुरुक्षेत्र के एक छात्र का शव उसके छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को आशंका है कि छात्र ने आत्महत्या की है, हालांकि इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रियांशु शर्मा के रूप में हुई है, जो सिविल इंजीनियरिंग विभाग का बीटेक का तीसरे वर्ष का छात्र था और हरियाणा के सिरसा जिले के शेरपुरा गांव का निवासी था।

जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे से सात बजे के बीच प्रियांशु ने अपने एक दोस्त को फोन कर रात में कमरे पर आने को कहा था और बताया था कि दरवाजा खुला रहेगा।

हालांकि, जब उसका दोस्त रात करीब 11:15 बजे पहुंचा तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार दस्तक देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, संदेह होने पर उसने पास के कमरे में रह रहे अन्य छात्रों को बुलाया और पीछे की खुली खिड़की से झांकने पर उन्होंने प्रियांशु को पंखे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस और संस्थान प्रशासन को सूचना दी गई।

कुमार ने बताया कि इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया और छात्र को फंदे से नीचे उतारा गया। बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

उन्होंने बताया कि प्रियांशु का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments