चंडीगढ़, नौ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (75) रविवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हुड्डा रविवार को किसी समारोह में जा रहे थे, तभी हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला के निकट एक नीलगाय उनकी एसयूवी से टकरा गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और हुड्डा के वाहन से जा टकराई। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए और वाहन में सवार किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई।’’
वहीं, हुड्डा ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है।
भाषा साजन शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
