scorecardresearch
Saturday, 23 May, 2026
होमदेशहरियाणा: कुरुक्षेत्र में नेपाल की महिला ने आत्महत्या की

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में नेपाल की महिला ने आत्महत्या की

Text Size:

कुरुक्षेत्र, 23 मई (भाषा) हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शरीफगढ़ गांव में नेपाल निवासी 25 वर्षीय एक महिला ने किराए के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान शर्मिला के रूप में हुई और उसकी दो बेटियां हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शर्मिला परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पास के एक ढाबे पर काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, शर्मिला का शव शुक्रवार को उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। शाहबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

ढाबा मालिक किशन कुमार ने बताया कि शर्मिला पिछले छह महीने से उसके ढाबे पर काम कर रही थी।

उन्होंने कहा कि शर्मिला की दो बेटियां नेपाल में अपनी नानी के साथ रहती हैं।

पुलिस ने बताया कि शर्मिला पहले यमुनानगर में काम करती थी लेकिन कुछ समय पहले पति बीरू की मौत के बाद से वह अकेली रह रही थी।

शाहबाद थाना प्रभारी जगदीश तमाक ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments