scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशज्ञानेश कुमार ने सीईसी पद से उन्हें हटाने के विपक्ष के कदम पर सवाल का जवाब देने से परहेज किया

ज्ञानेश कुमार ने सीईसी पद से उन्हें हटाने के विपक्ष के कदम पर सवाल का जवाब देने से परहेज किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को विपक्ष द्वारा संसद में उन्हें पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में, कुमार ने विपक्ष के नोटिस पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को केवल संसद द्वारा ही हटाया जा सकता है, वहीं चुनाव आयुक्तों को सीईसी द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिश के माध्यम से हटाया जा सकता है।

पहली बार विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में नोटिस देकर कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने की मांग की है, जिसमें पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया गया है।

विपक्षी दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कई मौकों पर, खासकर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान, सत्तारूढ़ भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments