scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशगुजरात : दंपत्ति ने नहर में दो बच्चियों के साथ कूद कर आत्महत्या की

गुजरात : दंपत्ति ने नहर में दो बच्चियों के साथ कूद कर आत्महत्या की

Text Size:

पालनपुर (गुजरात), 17 अपैल (भाषा) गुजरात में बनासकंठा जिले के थराड थाना क्षेत्र में रविवार को एक दंपत्ति ने अपनी दो बच्चियों के साथ नहर में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थराड पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पिलुदा गांव निवासी दंपत्ति और दोनों बच्चियों के शव स्थानीय तैराकों की मदद से नर्मदा नहर से निकाले गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कालूभाई मोहनभाई (30), उनकी पत्नी गीताबेन (25) और बेटियों-अवनी (3) तथा भव्यता (2) के रूप में की गई।

अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति के इस कठोर कदम उठाने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments