scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशग्रेटर नोएडा: टोल प्लाजा पर मारपीट को लेकर पांच लोग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: टोल प्लाजा पर मारपीट को लेकर पांच लोग गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र), 25 अप्रैल (भाषा) ग्रेटर नोएडा में लुहारली टोल प्लाजा पर मारपीट के मामले में मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग टोल प्लाजा कर्मचारी हैं, जिन्होंने सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के एक स्थानीय व्यक्ति पर हमला किया था।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि लुहारली टोल प्लाजा पर बीती रात पीड़ित पर हमला करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि पकड़े गए लोगों की पहचान सोनू, गौरव, मुकेश, पवन और सुग्रीव के रूप में हुई है।

भाषा सं नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments