जयपुर, एक फरवरी (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला और उनकी पोती की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गोविंदगढ़ क्षेत्र के सिंगोद कलां गांव की निवासी पार्वती कंवर (70) और उनकी 13 वर्षीय पोती अंबिका कंवर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों सब्जी खरीदने बाजार गई थीं और राजमार्ग के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
भाषा बाकोलिया
नोमान
नोमान
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
