हैदराबाद, 29 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र से मांग की कि वह वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कथित खुलासे की पृष्ठभूमि में श्वेत पत्र जारी करे।
लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने यहां सवांददाताओं से बातचीत में कहा कि मामले से जुड़े ‘तथ्यों’ को सामने लाया जाना चाहिए, क्योंकि देश की जनता ही नहीं, बल्कि हमले में अपने प्राण गंवाने वाले शहीद जवानों के परिवार भी इसके हकदार हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मलिक के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सवालों को टाल दिया।
गोगोई ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी श्वेत पत्र की मांग करती है। वर्ष 2019 में क्या हुआ, उससे जुड़े तथ्यों को लेकर श्वेत पत्र लाया जाए, श्वेत पत्र में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा उठाए गए बिंदुओं का जवाब हो…।’’
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.