पणजी, एक मार्च (भाषा) गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने रसोई गैस के दाम में वृद्धि को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
बुधवार को रसोई गैस एलपीजी के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाये गये। करीब आठ महीने बाद रसोई गैस के दाम बढ़ाये गये हैं और तीन पूर्वोत्तर राज्यों में मतदान होने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया गया।
अलेमाओ ने कहा कि रसोई गैस के दाम में वृद्धि आम आदमी के लिए एक और झटका है। उन्होंने कहा कि इससे रेस्तरां आदि में भी खानपान के दाम बढ़ जाएंगे।
भाषा
वैभव मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.