scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअसम में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या

असम में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या

Text Size:

तिनसुकिया, चार मई (भाषा) असम के तिनसुकिया जिले में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मार्घेरिटा में हुई इस घटना के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

कस्बे में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने कहा कि यह घटना मंगलवार को हुई और पीड़िता का शव बुधवार को एक ‘सेप्टिक टैंक’ से बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘पीड़िता और आरोपी के परिवार वाले आपस में परिचित हैं। बच्ची की मां और दुष्कर्मी की पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं। मंगलवार को दोनों महिलाएं एक साथ काम पर गईं और बच्ची को आरोपी के घर पर छोड़ दिया। ’’

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब दोनों महिलाएं काम से लौटीं, तो लड़की वहां नहीं थी और आरोपी ने दावा किया कि वह घर चली गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘जब उसकी मां ने उसे घर पर नहीं पाया तो उसने प्राथमिकी दर्ज की और पुलिस ने जांच शुरू की। तब तक आरोपी भाग चुका था। हमने उसकी पत्नी से पूछताछ की और उसने अपने पति के अपराध को स्वीकार किया।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्नी की सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी के घर से पीड़िता का शव बरामद किया।

भाषा रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments