scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशदिल्ली में नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान ‘मास्टरमाइंड’ नीरज गुप्ता (40) और उसके साथियों रवि (31), सुरेश कुमार राजपूत (56) तथा दिनेश चंद्र सती (54) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे नकली ‘हेयर रीमूवर’ क्रीम और तेजी से बिकने वाले अन्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग और वितरण में संलिप्त थे। पुलिस ने इस नकली क्रीम की 20,000 से अधिक ट्यूब समेत अन्य सामान जब्त किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने छह अप्रैल को बादली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में एक अवैध इकाई पर छापा मारा, जहां से इस कृत्य को अंजाम दिया जा रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने अवैध विनिर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया, जहां घटिया कच्चे माल का उपयोग करके नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाए जाते थे और उन्हें असली ब्रांडेड उत्पादों से मिलती-जुलती भ्रामक पैकेजिंग में पैक किया जाता था।’’

भारतीय न्याय संहिता और कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध शाखा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा नोमान नोमान धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments