नागपुर, 11 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर में आयोजित ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक में टिकाऊ परिवहन, बुनियादी ढांचे और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श का नेतृत्व करेंगे।
दो दिवसीय इस बैठक का आयोजन भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ के तहत किया जा रहा है।
बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों – ब्राजील, रूस, इंडोनेशिया, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
इस दौरान टिकाऊ परिवहन, बुनियादी ढांचे, स्वच्छ परिवहन व्यवस्था, मजबूत लॉजिस्टिक्स प्रणाली तथा विभिन्न परिवहन साधनों के बीच बेहतर संपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
भाषा गोला रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.