scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशपूर्व सांसद एवं मलयाली फिल्मों के अभिनेता इनोसेंट का अंतिम संस्कार

पूर्व सांसद एवं मलयाली फिल्मों के अभिनेता इनोसेंट का अंतिम संस्कार

Text Size:

त्रिशूर (केरल), 28 मार्च (भाषा) पूर्व सांसद एवं मलयाली फिल्मों के अभिनेता इनोसेंट के पार्थिव शरीर को मंगलवार को इरिंजालकुडा के गिरजाघर में राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया।

सेंट थॉमस कैथेड्रल में हुए अंतिम संस्कार में इनोसेंटे के कई समर्थकों, सितारों ने हिस्सा लिया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य के मंत्रियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, ममूटी और मोहनलाल सहित कई अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर शेाक व्यक्त किया है।

इनोसेंट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1972 में की थी और उनकी आखिरी फिल्म ‘पचुवुम अतबुथविलक्कुम’ है, जो अगले महीने रिलीज होगी।

उन्होंने 2014 में वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की टिकट पर चालकुडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ा और जीत हासिल की।

इनोसेंट काफी समय से बीमार थे और तीन मार्च से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें दो बार कैंसर हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जिंदगी को लेकर हमेशा सकारात्मक रवैया अपनाए रखा।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments