scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशफ्रांसिसी विश्वविद्यालय ने फोटो पत्रकार कमल शर्मा को सम्मानित किया

फ्रांसिसी विश्वविद्यालय ने फोटो पत्रकार कमल शर्मा को सम्मानित किया

Text Size:

देहरादून, 18 जून (भाषा) जानेमाने फोटो पत्रकार कमल शर्मा को फ्रांस के एक विश्वविद्यालय ने उनकी अपने क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धि को मान्यता देते हुए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है।

हालांकि, शर्मा की ख्याति खेल फोटो पत्रकारिता में है लेकिन उनके द्वारा न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 के हुए आतंकी हमले की ली गई तस्वीरें गत कई सालों से विभिन्न प्रदर्शनियों का हिस्सा बन चुकी हैं।

शर्मा आतंकवादी हमले के दिन न्यूयॉर्क में ही थे और यूएस ओपन को कवर करने गए थे।

फ्रांस स्थित इकोले सुपीरियर रॉबर्ट डी सोरबोन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जॉन थामस प्रेडे और उपाध्यक्ष विवेक चौधरी ने 15 जून को पुनारंवा वेलनेस रिजार्ट में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय सोरबोन दीक्षांत समारोह में शर्मा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

शर्मा ने कहा, ‘‘मैं फ्रांसीसी विश्वविद्यालय से मिले सम्मान से प्रसन्न हूं। लेकिन अब मैं 60 साल का हूं और जो मुझे अधिक संतोष देता है, वह है किसी सम्मान के मिलने पर मेरे परिवार और दोस्तों को होने वाली खुशी क्योंकि उनके समर्थन के बिना मैं कोई उपलब्धि नहीं हासिल कर सकता।’’

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments