scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशमप्र के मंडला में मोटरसाइकिल पुलिया के नीचे गिरी, चार युवकों की मौत

मप्र के मंडला में मोटरसाइकिल पुलिया के नीचे गिरी, चार युवकों की मौत

Text Size:

मंडला (मध्यप्रदेश), 22 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर जर्जर पुल से नीचे गिर गई जिस कारण वाहन पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात लगभग आठ बजे के करीब जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे।

थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई।

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

कुड़ापे ने बताया कि युवकों की पहचान रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24), बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23) और कुटरई निवासी शिवम यादव (25) तथा गंगाराम (22) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments