निज़ामबाद (तेलंगाना), 10 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के निज़ामाबाद में बुधवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक कार में सवार होकर एक ही परिवार के सात लोग हैदराबाद से महाराष्ट्र के वर्धा जा रहे थे तभी सुबह साढ़े छह बजे मुपकाल थाना क्षेत्र इलाके में यह हादसा हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शक है कि कार के चालक की आंख लग गई और गाड़ी सड़क डिवाइडर से जा टकराई और पलटकर सड़क के दूसरी ओर की रेलिंग से जा भिड़ी। उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में तीन अन्य जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत नाज़ुक है।
भाषा नोमान पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.