scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशउत्तरांखड के चंपावत जिले में कार के खड्ड में गिरने से चार लोगों की मौत

उत्तरांखड के चंपावत जिले में कार के खड्ड में गिरने से चार लोगों की मौत

Text Size:

देहरादून, छह मार्च (भाषा) उत्तरांखड के चंपावत जिले में अमोरी-खतोली राजमार्ग पर एक कार के खड्ड में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि दुधौरी स्कूल के पास रविवार को एक संकरी सड़क से जा रही कार खाई में गिर गई। चालक सहित वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक घायल का टनकपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चालक राजेंद्र सिंह (40), शंकर सिंह (55), जगत सिंह (60) और कुंदन सिंह (50) के तौर पर हुई है। कुंदन सिंह की मौत टनकपुर के एक अस्पताल से उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाते समय हुई।

उपाध्याय ने बताया कि हादसे में स्वरूप सिंह (45) घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments