scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशमणिपुर में म्यांमा सीमा के पास से चार उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में म्यांमा सीमा के पास से चार उग्रवादी गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, चार अप्रैल (भाषा) मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां मोरेह थाना क्षेत्र के यंगूबूंग गांव से की गईं।

पुलिस के अनुसार, इन उग्रवादियों की पहचान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सदस्य कीशम सुमंत मेइती (25), एनआरएफएम के सदस्य अंगोम समरजीत सिंह (32) और कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के सदस्य युमनाम नोबा सिंह (26) तथा खुन्द्रकपम श्यामसन मेइती (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि राज्य में जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक रूप से छानबीन, घेराबंदी और तलाश अभियान चलाए जा रहे हैं।

भाषा प्रचेता खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments