scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशभारतीय जलक्षेत्र में पहली बार मूंगे की चार प्रजातियां देखी गयीं: अध्ययन

भारतीय जलक्षेत्र में पहली बार मूंगे की चार प्रजातियां देखी गयीं: अध्ययन

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) वैज्ञानिकों ने भारतीय जलक्षेत्र में पहली बार एजोकैन्थेलेट मूंगों की चार प्रजातियों का पता लगाया है।

इन चार प्रजातियों के नाम- ट्रनकेटोफ्लेबेलम क्रेसम, टी इन्क्रस्टेटम, टी एक्यूलियेटम और टी इरेगुलेयर हैं। इन्हें अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के जलक्षेत्र में देखा गया।

एजोकैन्थेलेट मूंगे उन मूंगों का समूह हैं जो जोकैन्थेलेट यानी एककोशकीय, सुनहरे-भूरे शैवाल नहीं हैं। ये अंधेरे वाले क्षेत्र में पाये जाते हैं।

‘थलासास :ऐन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मरीन साइंसेज’ में हाल में प्रकाशित अध्ययन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में किया गया।

भारतीय जंतुविज्ञान सर्वेक्षण (जेडएसआई) के अनुसंधानकर्ताओं ने उथले जल क्षेत्र से इन मूंगों की चार प्रजातियों का पता लगाया।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले इन सभी चार प्रजातियों का पता जापान से लेकर फिलीपीन और ऑस्ट्रेलिया के जलक्षेत्र में चला है जबकि केवल टी क्रेसम ऐसी प्रजाति है जिसे अदन की खाड़ी और फारस की खाड़ी समेत हिंद-पश्चिम प्रशांत क्षेत्र में देखा गया था।

भाषा वैभव माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments