scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशमहात्मा गांधी की तस्वीर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में चार व्यक्ति गिरफ्तार

महात्मा गांधी की तस्वीर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में चार व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

वायनाड (केरल), 19 अगस्त (भाषा) केरल में हाल में महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाए जाने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

करीब दो महीने पहले स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध के बाद महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया था।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों में शामिल दो व्यक्ति वायनाड के सांसद के कार्यालय के कर्मचारी हैं, जबकि दो अन्य व्यक्ति पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 24 जून को एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा वायनाड के सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में की गयी तोड़फोड़ के दौरान दीवार पर लगी महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया गया।

भाषा

रंजन सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments