भुवनेश्वर, 19 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के पूर्व विधायक उत्कल केशरी परिदा का शनिवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
वह 65 वर्ष के थे।
परिदा 2004 में ओडिशा गण परिषद (ओजीपी) के उम्मीदवार के रूप में केंद्रपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे।
वह कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह 1980-81 में सालीपुर कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे।
उन्हें 2021 में ओडिशा तीरंदाजी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया था।
विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने परिदा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के लिए किए गए उनके काम को हमेशा याद रखा जायेगा।
भाषा योगेश देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.