scorecardresearch
Saturday, 20 April, 2024
होमदेशमुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह मुंबई पहुंचे, अदालत ने भगोड़ा किया था घोषित

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह मुंबई पहुंचे, अदालत ने भगोड़ा किया था घोषित

महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ने समाचार चैनलों को बुधवार को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं.

Text Size:

मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को शहर पहुंचे. मुंबई की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया है.

सिंह ने यहां पहुंचते ही पत्रकारों से कहा, ‘मैं अदालत के निर्देश के अनुरूप जांच का हिस्सा बनूंगा.’

महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ने समाचार चैनलों को बुधवार को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं.

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे ने सिंह के वकील के दावे पर सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह जानकर स्तब्ध हूं कि जिस व्यक्ति (मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त के रूप में सेवा करने वाले पूर्व सीपी परम बीर सिंह) ने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, वह अपने जीवन के लिए खतरा महसूस करता है.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

उच्चतम न्यायालय ने सिंह को गिरफ्तारी से फिलहाल संरक्षण प्रदान किया है.

गौरतलब है कि सिंह के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज है. मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था. इसके बाद सिंह को होम गार्ड्स का महानिदेशक नियुक्त किया था। सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसे देशमुख ने खारिज किया था. देशमुख बाद में मंत्री पद से हट गए और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंह के आरोपों पर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था.

वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक रखी एक कार मिलने के बाद दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.

परमबीर सिंह आखिरी बार सात अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर दिखे थे. वह चार मई को कार्यालय आए और उसके बाद स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चले गए थे. पुलिस ने 20 अक्टूबर को बताया कि सिंह का कोई अता-पता नहीं है.

(भाषा के इनपुट के साथ)

share & View comments