scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशपूर्व मुख्य सचिव बी. आर. शर्मा बने जम्मू कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त

पूर्व मुख्य सचिव बी. आर. शर्मा बने जम्मू कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त

Text Size:

श्रीनगर, 14 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत अधिकारी ब्रज राज शर्मा को शुक्रवार को राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) नियुक्त किया।

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने एक आदेश में कहा कि राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति उनके (शर्मा के) पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

शर्मा, 2015 से 2017 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

आदेश में कहा गया कि शर्मा 65 वर्ष की उम्र तक राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहेंगे।

आदेश के मुताबिक, ”उनकी (शर्मा) नियुक्ति के लिए नियम और शर्तों को बाद में सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाएगा।”

एक फरवरी 2023 को के.के. शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से राज्य चुनाव आयुक्त का पद खाली था।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments