scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशभाजपा के पूर्व पार्षद शिमला में कांग्रेस में शामिल हुए

भाजपा के पूर्व पार्षद शिमला में कांग्रेस में शामिल हुए

Text Size:

शिमला, 15 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पूर्व पार्षद मनोज कुठियाला शुक्रवार को यहां अपनी पत्नी शोभा के संग कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थी।

इस मौके पर शिमला ग्रामीण क्षेत्र से विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे। कुठियाला और उनकी पत्नी लोअर जाखू स्थित उनके आवास होली लॉज में कांग्रेस में शामिल हुए।

बाद में कुठियाला ने संवाददाताओं से कहा कि वह पिछले 30 साल से भाजपा के साथ थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया, क्योंकि कुछ समय से भाजपा में उनकी अनदेखी की जा रही थी।

कुठियाला 2007 और 2012 में जाखू वार्ड संख्या 16 से पार्षद चुने गए थे। हालांकि, 2017 में जाखू वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया था।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनके परिवार की किसी महिला से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह पार्टी के फैसले को मानेंगे।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments