scorecardresearch
Saturday, 6 June, 2026
होमदेशहोटल में आग की घटना के बाद दिल्ली में एमसीडी ने 94 संपत्तियां ढहाईं, 114 सील कीं

होटल में आग की घटना के बाद दिल्ली में एमसीडी ने 94 संपत्तियां ढहाईं, 114 सील कीं

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अनधिकृत निर्माण कार्यों के खिलाफ अपने अभियान के तहत एक जून से अब तक शहरभर में 94 संपत्तियां ढहाई हैं और 114 अन्य संपत्तियों को सील किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में 21 लोगों की मौत होने की घटना के बाद यह कार्रवाई की गई है।

एमसीडी ने एक बयान में कहा, ‘‘निगम ने दिल्ली के सभी क्षेत्रों में भवन उपनियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों को समन्वित ढंग से ध्वस्त और सील करने की सख्त कार्रवाई तेज कर दी है।’’

निगम ने कहा कि यह कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों पर की गई।

दक्षिण क्षेत्र में नगर निकाय ने सैद-उल-अजैब, हौज रानी, खिड़की एक्सटेंशन, सावित्री नगर, खानपुर और गौतम नगर में तीन संपत्तियों को ढहाया और 18 संपत्तियों को सील किया।

नगर निकाय ने एक जून से अब तक इन इलाकों में संपत्तियों को ध्वस्त और सील करने की 41 कार्रवाइयां की हैं।

निगम ने बताया कि अनधिकृत निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान के तहत एक जून से अब तक शहरभर में 94 संपत्तियां ढहाई गई हैं और 114 अन्य संपत्तियों को सील किया गया है।

यह कार्रवाई हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बेड-एंड-ब्रेकफास्ट’ में लगी भीषण आग के कुछ दिन बाद की जा रही है। इस घटना ने इलाके में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

एमसीडी ने एक बयान में बताया कि उसने भवन उपनियमों का उल्लंघन करने या परिसरों का दुरुपयोग करने वाली संपत्तियों के खिलाफ एक जून से अब तक 158 नोटिस जारी किए हैं।

भाषा

सिम्मी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments