scorecardresearch
Wednesday, 23 September, 2026
होमदेशझारखंड में करम पर्व के दौरान पूजे गए वृक्ष की डाल के विसर्जन के दौरान पांच लोग नदी में डूबे

झारखंड में करम पर्व के दौरान पूजे गए वृक्ष की डाल के विसर्जन के दौरान पांच लोग नदी में डूबे

Text Size:

मेदिनीनगर (झारखंड), 23 सितंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को आदिवासी पर्व करम के दौरान पूजे गए एक वृक्ष की डाल के विसर्जन के दौरान तीन नाबालिग समेत कम से कम पांच लोग कोयल नदी में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में हुई।

झारखंड में सरहुल के बाद प्रमुख आदिवासी पर्वों में से एक करम मंगलवार को मनाया गया। इस पर्व का समापन पूजा के दौरान स्थापित की गई करम वृक्ष की डाल के विसर्जन के साथ होता है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पांचों लोग ‘करम डाल’ का नदी में विसर्जन करने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सभी के शव नदी से निकाल लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए हैं।

भाषा गोला संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments