scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशगुजरात के महिसागर जिले में टैंपों और कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

गुजरात के महिसागर जिले में टैंपों और कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

Text Size:

लुनावड़ा, 22 फरवरी (भाषा) गुजरात के महिसागर जिले में बुधवार दोपहर बाद टैंपो और कार की भिड़ंत के चलते कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 15 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस उपाधीक्षक पी.एस. तड़वी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि करीब 20 यात्री टैंपो में सवार होकर विवाह पूर्व कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे तभी वह लुनावड़ा तालुका के कोठा गांव के निकट दुर्गटनाग्रस्त हो गया।

तड़वी ने कहा, “दुर्घटना में अब तक पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 15 लोग घायल हैं। टैंपो ने विपरीत दिशा से आ रही एक कार को जब टक्कर मारी तब टैंपो में 20-21 यात्री सवार थे।”

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments