scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशमछली पकड़ने वाली नौका कोच्चि में पलटी, छह लोगों को बचाया गया

मछली पकड़ने वाली नौका कोच्चि में पलटी, छह लोगों को बचाया गया

Text Size:

कोच्चि, सात मार्च (भाषा) केरल के कोच्चि में पुथुवाइपीन के तट के पास मछली पकड़ने वाली एक नौका के शनिवार को पलट जाने के बाद उसमें सवार छह लोगों को बचाया गया। तटीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मछली पकड़ने वाली नौका ‘सेंट जेवियर’ तड़के करीब पांच बजे पुथुवाइपीन के निकट पलट गई।

उसने कहा कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चालक दल के सभी सदस्यों को बचा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि एक मछुआरा घायल हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने कहा कि नौका पलटने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

नौका को निकालने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बचाए गए मछुआरों के जांच के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments