scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशबेलगावी में मोदी के रोड शो के कारण पहली पीयू परीक्षाएं स्थगित

बेलगावी में मोदी के रोड शो के कारण पहली पीयू परीक्षाएं स्थगित

Text Size:

बेलगावी (कर्नाटक), 27 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेलगावी में 10 किलोमीटर लंबे रोड शो के मद्देनजर सोमवार को जिले में प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) की पहली परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी।

पीयू बोर्ड ने पहले सोमवार को इतिहास, भौतिकी और मूल गणित की परीक्षाओं की घोषणा की थी।

हालांकि, मोदी के दौरे के मद्देनजर पीयू शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने 24 फरवरी को एक परिपत्र जारी करते हुए कहा कि परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं और अब यह छह मार्च को होगी।

कर्नाटक में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने परीक्षाएं स्थगित करने के कदम पर सवाल उठाया।

भाषा

गोला दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments