scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशहज के लिए 431 जायरीनों का पहला जत्था जम्मू कश्मीर से रवाना हुआ

हज के लिए 431 जायरीनों का पहला जत्था जम्मू कश्मीर से रवाना हुआ

Text Size:

श्रीनगर, 18 अप्रैल (भाषा) हज यात्रा के लिए 431 जायरीनों का पहला जत्था शनिवार को जम्मू कश्मीर से सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हज यात्रियों में 230 पुरुष और 201 महिलाएं शामिल हैं जो तीन उड़ानों में सऊदी अरब के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने बताया कि सुचारू प्रस्थान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बेमिना स्थित हज हाउस में परिवहन, सामान की देखरेख और दस्तावेजीकरण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

हज यात्रियों को विदाई देने के लिए उनके परिवार के कई सदस्य हज हाउस के बाहर जमा हुए।

इस वर्ष जम्मू कश्मीर से कुल 4,764 जायरीन हज यात्रा करेंगे।

भाषा सुरभि गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments