scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशमध्य दिल्ली के होटल में लगी आग, 10 लोगों को बचाया गया

मध्य दिल्ली के होटल में लगी आग, 10 लोगों को बचाया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक होटल में आग लगने के बाद दस लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पहाड़गंज के एक होटल में तड़के करीब चार बजकर 24 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी थी। उन्होंने बताया कि दूसरी और तीसरी मंजिल से दस लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लोगों की पहचान आदित्य (19), संस्कृति (19), शुभम कुमार (26), प्रदीप (62), बीना देवी (58), श्वेता (31), विहान (3), अर्जुन (21), नितेश (22) और पार्तिक (21) के तौर पर हुई है।

भाषा प्रशांत गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments