scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशशिलांग में भोजनालय में आग लगी, कोई हताहत नहीं

शिलांग में भोजनालय में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

शिलांग, दो अप्रैल (भाषा) शिलांग के मोत्फ्रान इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक लोकप्रिय भोजनालय में आग लग गई लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, खाना पकाने के स्टोव से आग फैली और परिसर में रखे डीजल से आग तेजी से भड़क गयी।

दुकान के मालिक ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति में ‘बाधाओं’ के बाद उसने खाना पकाने के लिए कोयले और डीजल का उपयोग करना शुरू किया था।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल एवं आपातकालीन सेवा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments