scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशनोएडा स्थित ‘लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी’ में लगी आग

नोएडा स्थित ‘लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी’ में लगी आग

Text Size:

नोएडा (उप्र), 30 जून (भाषा) नोएडा स्थित ‘लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी’ में शॉर्ट-सर्किट होने से बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-100 स्थित ‘लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी’ के ‘टावर’ नंबर- 25 की 19वीं मंजिल के सामने बिजली की तारों में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग तथा पुलिस कर्मियों ने सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि तारों में आग लगने की वजह से जहरीला धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। दमकल कर्मियों ने आसपास के सथी फ्लैट भी खाली करवा लिए हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

भाषा सं निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments