scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशदिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय में आग लगी

दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय में आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के लोधी रोड इलाके में सोमवार शाम को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मुख्यालय में आग लग गई हालांकि बाद में इस पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग आईटीबीपी मुख्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी थी। अधिकारियों को आग लगने की सूचना शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर मिली थी और आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा सुरभि माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments