scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशपूर्वी दिल्ली में सरकारी औषधालय में आग लगी

पूर्वी दिल्ली में सरकारी औषधालय में आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक सरकारी औषधालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि सीजीएचएस डिस्पेंसरी में आग लगने की सूचना पूर्वाह्र 11.04 बजे मिली थी, और इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

डीएफएस अधिकारी ने कहा, ‘हमने घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां भेजीं। दोपहर 12.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया।’

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments